aajtaktimes

अग्निकाण्ड पीड़ितों को उपेन्द्र ने बांटी राहत सामग्री

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विधानसभा जैदपुर के विकास खण्ड हरख में विगत 23 अप्रैल को
ग्राम गोकुलपुर में अग्निकाण्ड से भारी तबाही का नजारा देखने को मिला।
अग्निकाण्ड से गांव के पीड़ित परिवारों को बड़ी तदाद में आर्थिक क्षति का
सामना करना पड़ा। किसानो की घर में रखा सारा अनाज, कपड़ा, बर्तन इत्यादि सब
आग की चपेट में आकर खाक हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर उपेन्द्र सिंह
रावत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पारख महासंघ ने अग्निकाण्ड पीड़ितो से मिलकर
उन्हे हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया था। इसीक्रम आज 4 मई को उपेन्द्र
सिंह रावत के नेतृत्व में उनकी टीम ग्राम गोकुलपुर में राहत सामग्री लेकर
पहुॅची। श्री रावत ने उपस्थित 42 पीड़ित परिवारों के व्यक्तियों से मिलकर
उनका हाल जाना तथा सभी 42 परिवारों को राहत सामग्री के रूप में 20-20
किलो गेंहू, एक अदद बेड सीट, 2-2 स्टील गिलास व 1-1 स्टील जग वितरित करते
हुए ग्रामीणों का आर्षिवाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में सहयोगी के रूप
में षैलेन्द्र कुमार वर्मा भाजपा मण्डल अध्यक्ष हरख, राम कुमार मिश्रा
भाजपा मण्डल अध्यक्ष सिद्धौर, दिनेष चन्द्र रावत, सुषील कुमार रावत,
उपविजेता डीडीसी राम अवध उर्फ चवआ, धनीराम पूर्व प्रधान, सालिकराम पूर्व
प्रधान, राम बहादुर प्रधान, षिव नरायन, महेष प्रसाद, षम्भू, पिंकू वर्मा,
बिन्द्रा प्रसाद, विपत वर्मा, जगजीवन आदि कार्यकर्तागण व क्षेत्रवासी
उपस्थित रहें।

Related

UP 5927103194108565133

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item