पत्रकारांे ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_16.html
बाराबंकी। लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माने जाने वाले पत्रकारों पर पूरे देश
में आए दिन हमले हो रहे हैं। जो लोकतंत्र के लिये न सिर्फ कलंक है बल्कि
एक बहुत बडा खतरा भी है। आज के इस समाज में चारों ओर डर का वातावरण पैदा
करने की साजिशें समाजविरोधी ताकतों द्वारा हो रही हैं। चारो ओर पैसे और
गुण्डागर्दी का बोलबाला होता जा रहा है। ऐसे में पत्रकारों की आवाज को भी
खामोश करने का प्रयास किया जा रहा है। झारखण्ड के पत्रकार इन्द्रदेव यादव
व उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पत्रकार सनी कुमार के साथ जो कुछ हुआ
वह सर्वविदित है। हाल ही में सीवान में दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार
राजदेव रंजन की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इन सब घटनाओं से क्षुब्ध
होकर इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष राहुल
त्रिपाठी के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी अजय
यादव के माध्यम से सौंपा गया। जिसमें पत्रकारों को पर्याप्त सुरक्षा
प्रदान करने तथा मृत पत्रकार के परिवार को 50,00000 रूपये मुआवजे के तौर
पर दिये जाने की मांग की गयी। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष राहुल
त्रिपाठी ध्रुव गोस्वामी, बलमीत सिंह, कपिल सिंह यादव, मन्नत मिश्रा,
मनोज स्वतंत्र, राघवेन्द्र मिश्रा, डा.रमेश चंद्रा आदि प्रमुंख रहे।

