aajtaktimes

नन्हीं प्रतिभाओं ने बढ़ाया विद्यालय का मान, बच्चों के साथ शिक्षक हुए सम्मानित

अजमी रिज़वी
 बाराबंकी। राम सेवक यादव स्मारक इण्टर कालेज में छात्र,
छात्राओं के शैक्षिक प्रोत्साहन हेतु भव्य रूप से पुरस्कार वितरण एवं
शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय
प्रबन्धक डॉ0 विकास यादव ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके
किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र, छात्राओं ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम
प्रस्तुत किये। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरान्त विभिन्न पाठ्य सहगामी
प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त एवं विभिन्न
कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र,
छात्राओं का प्रोत्साहन करने हेतु विद्यालय प्रबन्धक डॉ0 विकास यादव ने
पुरस्कृत किया। प्राइमरी वर्ग में प्रथम पुरस्कार अभिनव सिंह, आराध्या,
अमित कुमार, अवंतिका, आलोक कुमार, देवमणि शुक्ला आदि को प्राप्त हुआ।
जूनियर वर्ग में रश्मि, खुशी तिवारी, राजदेव ने प्रथम स्थान प्राप्त
किया। सीनियर वर्ग में महक जायसवाल, एवं ज्ञान प्रकाश तिवारी ने प्रथम
पुरस्कार प्राप्त किया। प्रोजेक्ट कार्य में आयुष, नैनसी, सुकृति, अमरमणि
आदि प्राप्त किया। निबन्ध प्रतियोगिता में सोहनी बेन, आकृति, मोहित को
प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य विभिन्न
प्रतियोगिताओं रंगोली, कलश सज्जा, मेंहदी, चित्रकला एवं क्रीड़ा
प्रतियोगिता आदि में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं को
पुरस्कृत किया गया। छात्र, छात्राओं में अनुशासन, नैतिकता, एवं
गुणवत्तापरक शिक्षण के उद्देश्य से प्रोत्साहन करने हेतु समस्त शिक्षक
परिवार को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शालिनी यादव,
प्रधानाचार्या नीलिमा यादव, डॉ0 जगन्नाथ वर्मा, आर. एस यादव, पाटनदीन
यादव, होरीलाल गुप्ता, सविता गुप्ता, ज्योति श्रीवास्तव, सतीश सिंह,
घनश्याम यादव, ऊषा रस्तोगी, सुरेन्द्र अवस्थी, पी.सी. त्रिवेदी, हरीश
त्रिपाठी सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक, अध्यापिकायें एवं अभिभावकगण
उपस्थित थे।

Related

UP 2568010089350730542

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item