aajtaktimes

बेनी बाबू जमीन से जुडे़ हुए नेता: रूश्दी

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के समाजवादी पार्टी
में आने से पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी और मजबूत हुई है। बेनी बाबू
जमीन से जुडे़ हुए नेता है। बेनी बाबू समाजवादी पार्टी की नींव व हमारे
आदर्श हैं। उक्त विचार आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के
आवास पर पूर्व विधायक सैय्यद अब्बास अली जै़दी उर्फ रूश्दी मियां ने
पहुंचकर उनके पुत्र व पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा को बधाई देने के
पश्चात उपस्थित लोगो में व्यक्त किये। रूश्दी मियां ने कम्पनी बाग
पहुचंकर सबसे पहले पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा को बधाई दी
उसके बाद उपस्थित लोगों ने पूर्व विधायक रूश्दी मियां व पूर्व कारागार
मंत्री को माला पहनाकर स्वागत किया। उक्त अवसर पर पूर्व कारागार मंत्री
राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि 2017 में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से
उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी। इसका उदाहरण आज दो सीटों पर हुए विधानसभा
चुनाव के परिणाम से है। दोनों जगह पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारांे ने
अपना परचम लहराया है। समाजवादी सरकार बिना किसी भेद भाव के पूरे प्रदेश
के लोगों का काम कर रही है। विकास कार्यों की सोच पूरे प्रदेश में गंगा
बह रही है। बाराबंकी जनपद में भी अनकों ऐतिहासिक कार्य किये हैं। आगे भी
बाबू जी के नेतृत्व में बाराबंकी जनपद के कोने-कोने का विकास होगा। उक्त
अवसर पर मुख्य रूप से फररूख मोबीन, मौलाना असलम, मो0 रिजवान संजय, अनिल
वर्मा, इकबाल मेंहदी फैजी, वीरेन्द्र वर्मा, जाफर कुरैशी, मो0 मोनिस,
बराती लाल वर्मा, मो0 आरिफ किन्तूर, शिव कुमार यादव, गोपी चन्द्र वर्मा
प्रधान, धीरजदत्त वर्मा, मो0 सिराज, दीप शंकर जयसवाल, मोनू जयसवाल, मिंटू
वर्मा समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 5620505741783052779

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item