aajtaktimes

गुमशुदा लोगों की तलाश में पुलिस का विशेष अभियान


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ जोन द्वारा सभी जनपदों में ऐसे युवक,
युवतियां जिनको बहला फुसलाकर एवं अन्य प्रकार से अपहृत कर लिया गया है
तथा उनकी बरामदगी अभी तक शेष है उनकी सकुशल बरामदगी कराकर उनके परिवार से
मिलन कराने का 2 मई से 15 दिवस का अभियान आपरेशन मिलन चलाया जा रहा है।
इस अभियान का उद्देश्य सभी थाना क्षेत्रों में ऐसे अभियोगों जिनमें किसी
महिला व पुरुष व नाबालिग बच्चो का अपहरण कर लिया गया है तथा जिनकी
बरामदगी अभी तक नही हो पायी है का सफल अनावरण व सकुशल बरामदगी कर उनके
परिवार से मिलन कराना है। इस सम्बन्ध में आज पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस
लाइन सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त थानों के विवेचक
व गुमशुदा/अपह्रत के परिवारीजन भी शामिल हुए। अपहृत, गुमशुदा की अनावरण,
बरामदगी की कृत कार्यवाही की समीक्षा की गयी तथा सर्विलांस सेल से मदद
लेकर उनके अनावरणरु/बरामदगी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस
अवसर पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, सम्बन्धित थाना
प्रभारी एवं विवेचक मौजूद रहे।

Related

UP 14832061919893984

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item