मदरसा शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, धरना की तैयारी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_99.html
अजमी रिज़वी
मसौली बाराबंकी। मुख्यमंत्री की वादा खिलाफी से नाराज मदरसा शिक्षक सरकार
के खिलाफ धरना प्रदर्शन के बाद विधानसभा का घेराव करेंगें। इसकी तैयारी
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रणनीति तय की है। कस्बा रामपुर स्थित
नियाज अन्सारी के आवास आयोजित बैठक में इस्लामिक मदरसा आधुनिक शिक्षक संघ
के राष्ट्रीय अध्यक्ष एजाज अहमद की अध्यक्षता व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो.
आरिफ खान के संचालन में मौजूद पदाधिकारियों ने बताया की 21 साल पुरानी
मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत प्रदेश में नियुक्त 26 हजार टीचरो को
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने झूठे वादो से गुमराह कर रहे है। 28 जनवरी
2014 को कहा था। कि शिक्षा मित्रों की तरह स्थाई करेंगें और हर माह वेतन
भी देंगे इस घोषणा को भी आज तक अमल में नही लाया गया। बताया की कई साल तक
मानदेय नही मिलता हैं। वक्ताओं ने कहा की सपा सरकार सिर्फ मदरसों के नाम
राजनीति चमका रही है। अखबारो में बयान जारी करके हमारा विकास कर रही है।
जमीनी हकीकत ये है कि बुनियादी तालीम के मर्कज खण्हर में बदल चुके है।
गांवो में झोपड़ी और फूस की छत के नीचे मसूम बच्चे पढ़ने को मजबूर है। इनको
पढ़ाने आाधुनिक विषय के शिक्षक भुखमरी की कगार पर है। शिक्षको से अपील
करते हुये की आप सब लोग संगठित होकर 16 मई को लखनऊ पहुंच कर सरकार की
धोखाधड़ी का विरोध करंेगे। इस मौके पर सिंकदर बाबा नोमान अंसारी अहमद
हुसैन मो़ सफीक मो. हसनैन मों. सालिम इमरान डाक्टर सरफराज मो़ कलाम मो.
खालिद मो. समीम मुख्य रुप से मौजूद थे।

