aajtaktimes

धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नगर के लखपेड़ाबाग स्थित श्रवण माण्टेसरी स्कूल की सिद्धौर
स्थित न्याय पंचायत न्योछना के ग्राम जयचंदपुर में नई शाखा का स्थापना
दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में भूमि पूजन एवं
वृक्षारोपण का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख
रमेशचन्द्र वर्मा ने विद्यालय के प्रबंधक विश्वनाथ बाबू को बधाई देते हुए
कहा कि विद्यालय शिक्षा का वह मंदिर है, जहां संस्कारयुक्त शिक्षा का
सृजन होता है। जिसमें शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चे देश व समाज को नया
मार्ग प्रशस्त करेंगे। वर्तमान समाज में शिक्षा ही समाज का दर्पण है।
सामाजिक असमानता और गैर बराबरी को दूर करने का शिक्षा ही एक माध्यम है।
इस मौके पर प्रधानाचार्य ज्योति आनंद,  समाजसेवी मदनलाल, श्यामू
द्विवेदी, श्यामू पाण्डेय, धर्मेन्द्र शुक्ला सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं
एवं अभिभावकगण मौजूद रहे।

Related

UP 6046885193483129916

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item