aajtaktimes

डीएम ने दिव्यांग प्रमाण-पत्र कैम्प का लिया जायजा

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने विकास खण्ड में चल रहे दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने के कैम्प का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिव्यांगों के बैठने, उनके प्रमाण पत्र बनवाने एवं मौके पर ही उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने चिकित्सकों की टीम सहित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौके पर मौजूद होकर दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाकर दिया जाय। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डा. अनूज निगम, डा. आरके यादव, डा. पंकज तिवारी, डा. एके जायसवाल, डा. एसके वर्मा, डा. आरके चक्रवर्ती, डा. आरएस कुशवाहा, जिला जन विकलांग कल्याण अधिकारी राजेश सोनकर, खण्ड विकास अधिकारी प्रियंका सिंह सहित अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे। इस दौरान बताया गया कि 6 मई को विकास खण्ड सिकरारा में दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड प्रातः 8 बजे से बनाया जायेगा।

Related

UP 6198891123750146344

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item