aajtaktimes

दो बीडीओ सेवानिवृत्त, साथियों ने दी भावभीनी विदाई

जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में खण्ड विकास अधिकारी राम जुगुन भारती एवं बाल कृष्ण शुक्ल के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर सर्वप्रथम दोनों खण्ड विकास अधिकारियों को मार्ल्यापण करते हुये मां चौकियां धाम का स्मृति चिन्ह सहित उपहार भेट करते हुये अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मार्ल्यापण किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों अधिकारी कर्मठ रहे। इसी प्रकार जिला अर्थ एवं सख्या अधिकारी राम नारायण यादव, प्रशासनिक अधिकारी दिनेश श्रीवास्तव, सुरेश अस्थाना, खण्ड विकास अधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य ने उनके कार्यों की प्रशंसा किया। कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त मनरेगा राम बाबू त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर पीडी तेज प्रताप मिश्र, डीपीआरओ चूरन राम जायसवाल, सीवीओ डा. विरेन्द्र सिंह, सहायक अभियोजन कमलेश श्रीवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी इन्द्रदेव यादव, खण्ड विकास अधिकारी विरेन्द्र, रक्षिता तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 882100908635926039

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item