नौजवानो हमेशा सपा को किया मज़बूत - डॉ कुलदीप
अजमी रिज़वी
बाराबंकी । बाराबंकी की विधान सभा नबावगंज में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष डाँ.कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में और पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा के सानिध्य में समाजवादी पार्टी नेता जिनको पूरा मुल्क नेता जी के नाम से जानता है मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकार की जन कल्याणकारी विकास योजनाओं से प्रभावित होकर और उनकी जनता के प्रति लोकप्रियता देखते हुए डाँ.कुलदीप सिंह ने मजबूत और टिकाऊ 50 लोगों को सक्रिय सदस्य बनाकर नये कार्यकताओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी।
इस अवसर पर डाँ.कुलदीप सिंह ने कहा कि समाजवादी नौजवानों पार्टी के रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कहा कि जिस ओर जवानी चलती है उस ज़माना चलता है। समाजवादी पार्टी के नौजवान हमेशा लोहिया जी के बताए हुए रास्ते पर निरंतर चलकर पार्टी को मजबूत करने का काम करते हैं लोहिया जी हमेशा नौजवान पीढ़ी को देखते हुए कहते थे कि "जिंदा कौमें पांच साल का इंतजार नहीं करती "
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड प्रीतम सिंह वर्मा , लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव शशाश्वत जोशी, आशीष सिंह आर्यन, अधिर सिंह, युवा नेता मुन्नू लाल चौरसिया, शिव स्वामी वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष छात्र सभा लल्ला यादव,अलीम मेंहदी, आदि सैकड़ों सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
