जौनपुर में सर्राफा व्यापारी की दूकान से 16 लाख की लूट,पुलिस मार रही हवा में तीर
जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े मोटर साइकिल सवार 3 अज्ञात बदमाशो ने तमंचे के बल पर सर्राफा की दूकान से लगभग 16 लाख रूपये के जेवरात व नगदी लूट ले गये | भागते समय लुटेरो ने फायर किया जिससे 1 महिला घायल हो गई , उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जहा उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया | केराकत कोतवाली से महज 200 मीटर दुरी पर हुई घटना की वारदात सर्राफा ब्यापारी के दुकान में लगे सी सी टी वी कैमरे में कैद हो गई |
जिले के केराकत थाना क्षेत्र के गोल बाज़ार में स्थित फर्म आनंद ज्वेलर्स पर बुधवार को दिन में 1 बजे एक मोटर साइकिल से 3 अज्ञात बदमाश मुह बाँध कर दूकान में आये तो मालिक की माँ को तमंचा लगा दिया और कहा कि आनंद सेठ को बुलाओ नही तो मार दूंगा। इस पर माँ ने आनंद को बुलाया तो बदमाशो ने उसे भी तमंचा लगा दिया और कहा कि ताला खोलो जेवरात व नकद रुपया बैग में डालो डर बस उसनें ताला खोला और बदमाशो ने करीब 16 लाख रूपये के जेवरात व नकदी लेकर जाने लगे तो लोगो ने शोर करना शुरू किया इस पर एक बदमाश ने गोली चलाई जो पड़ोस की माया देबी के पैर में लगी | लूटेरो की ये वारदात दुकान में लगे सी सी टी वी कैमरे में कैद हो गई |
घायल महिला को पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से जिला अस्पताल पहुचाया जहा उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया |
दिन दहाड़े हुई इस वारदात की सुचना मिलते ही खुद वाराणसी जोन के डी आई जी घटना स्थल पर पहुच कर जायजा लिया और जल्द ही बदमाशो को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर दिए |
वर्ष 2014 में भी इसी दूकान से बदमाशो ने लगभग 50 लाख रूपये के जेवरात व नकदी दिन दहाड़े लूट लिया था | अभी एक दिन पहले ही जिले के एसपी का तबादला हुआ और नए पुलिस अधीक्षक ने अपना कार्यभार भी नही ग्रहण किया की हौसला बुलंद बदमाशो ने उनके आने से पहले ही उन्हें सलामी दे डाली अब देखना ये है की पुलिस कितने जल्दी इस लूट कांड का खुलासा कर पायेगी |
