aajtaktimes

सीओं की अभद्रता पर वकीलों ने किया रोड जाम

अजमी रिज़वी
 बाराबंकी। गत दिनो हैदरगढ में एक अधिवक्ता के साथ वहा के
क्षेत्राधिकारी द्वारा किये गये अभद्र व्यवहार से नाराज रामसनेहीघाट के
अधिवक्ताओ ने विरोध प्रगट करते हुए गुरूवार को राजमार्ग बाधित कर
उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में क्षेत्राधिकारी के विरुद्ध
मुकदमा दर्ज करके उन्हें हटाने की माँग की गयी है। अधिवक्ताओं ने अपने
साथी के साथ हैदरगढ के क्षेत्राधिकारी द्वारा किये गये अभद्र व्यवहार की
घोर निंदा करते हुए क्षेत्राधिकारी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज उन्हे गैर
जनपद करने के मांग करते हुए गुरूवार को प्रदर्शन व रोडजाम किया। इस दौरान
मौजूद अधिवक्तोओ संबोधित करते हुये तहसील बार एशोसिशन के महामंत्री
रामकुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्राधिकारी द्वारा अधिवक्ता अरविंद बाजपेई
को थाने बुलाया गया था किन्तु वहाँ पर उनकी रिपोर्ट दर्ज करने की जगह
उल्टा उन्हें ही अपमानित करने लगे । उन्होने कहा कि एक जिममेदार अधिकारी
द्वारा की गई इस प्रकार की कार्यशैली से व व्यवहार से पूरा अधिवक्ता समाज
अपने को अपमानित महसूस कर रहा है। क्षेत्राधिकारी पर कार्यवाही न करने की
दशा में धरना प्रदर्शन रोडजाम के साथ ही न्यायिक कार्यों का बहिष्कार भी
किया । इस अवसर पर अध्यक्ष दिलीपकुमार मिश्र अजय सिंह, सुनील कुमार
श्रीवास्तव, अमित अवस्थी आनंद शुक्ल प्रताप नरायण श्रीवास्तव बाबूलाल
तिवारी पूर्व अध्यक्ष परसुराम मिश्र सोहनलाल उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव
आदि लोग मौजूद थे।

Related

UP 3264219084452949130

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item