पुस्तकालय भवन का डीएम ने किया शिलान्यास
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_601.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। राजकीय जिला पुस्तकालय में पुस्तकालय भवन विस्तार का शिलान्यासजिलाधिकारी अजय यादव ने किया। मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार इस
अवसर पर मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने शिलान्यास हेतु ईंटे रखी और विधिवत
वैदिक मंत्रोंचार के बीच शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने
कहा कि पुस्तकालय के इस भवन के बन जाने से पुस्तकालय में पढ़ने वाले लोगों
को काफी सुविधा होगी। इस भवन के निर्माण का कार्य यूपी स्टेट
कन्स्ट्रक्शन एण्ड इन्फ्रास्टेक्चर डिवलपमेंट कार्पोरेशन द्वारा किया जा
रहा है। यह भवन वातानुकूलित होगा और यहां पर काफी संख्या में लोग बैठकर
अध्ययन कर सकेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी दीपक सिंह, जिला
विद्यालय निरीक्षक रामशरण सिंह, पूर्व प्राचार्य जनेस्मा समाजसेवी डॉ.
भगवान बत्स, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एसके सिंह, जिला आबकारी
अधिकारी विपिन यादव, प्रधानाचार्य जीजीआईसी सहाबपुर डॉ. सुविद्या बत्स,
प्रधानाचार्य जीआईसी सिरौलीगौसपुर डॉ. विजय कृष्ण यादव, प्रधानाचार्य
जीआईसी सूरतगंज डा. अजय वर्मा, जिला पुस्तकालय अध्यक्ष रामदयाल यादव सहित
निर्माण एजेन्सी के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य मौजूद थे।
