विजय पाल ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_243.html
बाराबंकी। शहावपुर स्थित टोल प्लाजा के विरोध पर राज्यसभा सांसद पीएल
पुनिया के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा के
निर्माण को लेकर बीते शनिवार को धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का काम किया
गया। अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष विजय पाल गौतम ने धरने में आये
हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया है।
श्री गौतम ने बताया कि अच्छे दिन के नाम पर मोदी आवाम को लूटने का काम कर
रहे हैं। उन्होने बताया कि शहावपुर टोलप्लाजा बनने से आस-पास के
क्षेत्रवासियों को आने जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।
श्री गौतम ने आगे बताया कि शहावपुर टोल प्लाजा को यहां से हटाकर महादेवा
के पार बनना चाहिये। अगर ऐसा नही होता है तो इससे बड़ा भी धरना होगा।
जो हुकुमत किसानों की हित की बात करे वही देश भक्त: रामकृष्ण

