aajtaktimes

मेधावी बच्चों को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित

जौनपुर। नगर से सटे कलीचाबाद में संचालित श्री बलराम यादव जनसेवा इण्टर कालेज में छात्र सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर वर्ष 2016 के हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट अंक पाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव एवं विशिष्ट अतिथि योग गुरू अचल हरिमूर्ति रहे। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ जिसके बाद प्रधानाचार्य सूर्यनाथ यादव ने अतिथियों सहित अभिभावकों का स्वागत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि श्री यादव ने सरिता यादव, रूचि मौर्या, प्रिया यादव, लक्ष्मी यादव सति कुल 61 मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। साथ ही योग गुरू श्री हरिमूर्ति ने शिक्षा में योग पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजपति यादव एवं संचालन प्रबन्धक रमेश चन्द्र यादव ने किया। इस अवसर पर अवध नरायन प्रजापति, डा. सुरेश चन्द्र यादव, विजय प्रताप एडवोकेट, अखिलेश चन्द्र यादव, अनन्त प्रसाद यादव, डा. डीके यादव, रमापति यादव उपस्थित रहे।

Related

UP 5501016727411579114

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item