aajtaktimes

विद्या मंदिर में आयोजित हुई दो दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर

जौनपुर। संत गुरूपद सम्भवराम एकेडमी के तत्वावधान में दो दिवसीय ‘ग्रीष्मकालीन शिविर’ का आयोजन हुआ जहां व्यायाम, संगीत व निःशुल्क प्याऊ का संचालन हुआ। इस दौरान व्यायाम, जिसका आयाम व्यापक हो, जिसमें मानव के सम्पूर्ण विकास पर बल दिया जाता है। ‘स्वामी बृजनन्दन जी महाराज के निर्देशन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक लाभान्वित हुये। विभिन्न प्रकार के आसनों के माध्यम से गुरू जी ने अनेक प्रकार की व्याधियों को दूर करने के उपाय बताये। साथ ही विद्यालय में संगीत शिविर का आयोजन करके वातावरण को संगीतमय व नृत्यमय करने का प्रयास किया गया। बच्चों ने अन्ताक्षरी व चुटकुलों से पूरे शिविर को एक समां में बांध दिया। इसी क्रम में निःशुल्क प्याऊ का आयोजन करके बच्चों में सेवाभाव की शिक्षा दी गयी। शिविर का शुभारम्भ रीना सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया जिनका सहयोग अर्चना सिंह एवं श्रीमती मधुबाला सहित समस्त शिक्षकों ने किया। 

Related

UP 5024887404526429788

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item