aajtaktimes

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को लेकर हुई बैठक

जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 5 वर्ष की कार्ययोजना तैयार करने के सम्बन्ध में बैठक हुई। इस मौके पर तरूण तिवारी ने कार्ययोजना के सम्बन्ध में जानकारी दिया। साथ ही उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय ने कार्ययोजना के लिये निर्धारित प्रारूप पर विभागीय सूचना तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उद्यान अधिकारी हरिशंकर राम, सीवीओ डा. विरेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई एसके सिंह, अधिशासी अभियंता नलकूप चन्द्रशेखर सिंह आजाद, सहायक अभियंता लद्यु सिंचाई उमाकान्त तिवारी, अधिशासी अभियंता विद्युत एसके मिश्र, सहायक अभियंता लघु डाल नहर गजेन्द्र सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी सतीश चन्द्र श्रीवास्तव, एसपी वर्मा, सहायक निदेशक मत्स्य एसके मिश्र, अधिशासी अभियंता जल निगम एमआई अंसारी, अधिशासी अभियंता एसकेएस 36 पीपी चौधरी, भूगर्भ जल विभाग से रामजनम सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 3910135426799375881

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item