aajtaktimes

राहगीरों के लिये यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने लगाया प्याऊ

जौनपुर। नगर के भण्डारी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड द्वारा निःशुल्क का शिविर लगाया गया जिसका उद्घाटन श्रवण जायसवाल पूर्व महासचिव यूथ ब्रिगेड व निजामुद्दीन अंसारी जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड ने संयुक्त रूप से फीटा काटकर किया। इस मौके पर श्री जायसवाल ने कहा कि इस तरह के पुनीत कार्य किये जाने चाहिये जो सामाजिक रूप से बहुत ही प्रसंशनीय कार्य है। इस चिलचिलाती धूप व गर्मी में यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने यह जो प्याऊ कार्यक्रम लगाया है, वह अति सराहनीय है। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि समाजवादियों की असली पहचान भूखे को खाना खिलाना व प्यासे को पानी पिलाना है। यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता जगह-जगह निःशुल्क प्याऊ कैम्प लगाने का काम करेंगे। इस इस अवसर पर कृष्ण कुमार यादव, मुकेश यादव, रंजीत सोनकर, अंसार अहमद, मो. तसलीम, प्रवीण कुमार, प्रदीप सिंह, पप्पू गुप्ता, फातिम, छोटू यादव, नीतेश अग्रहरि, भीम यादव, रवीन्द्र यादव आदि मौजूद थे।

Related

UP 4117050716352941321

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item