जल्द हो निस्तारण अन्यथा होगा आंदोलन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_248.html
बाराबंकी। वाणिज्य कर विभाग में व्याप्त उदासीनता के कारण आम व्यापारी व
वहां जुड़े अधिवक्ताओं को विभागीय कार्य कराना टीढ़ी खीर साबित हो रहा है।
आए दिन बिना सूचना पंजीकरण निरस्त करना व कार्यालय के कर्मियों द्वारा
अवैध तरीके से दैनिक वेतन कर्मियांे से काम लेना आम बात हो गई है। जिला
टैक्स बार एसोसिएशन ने जिला प्रशासन व विभाग से मांग किया कि उक्त मामले
का जल्द निस्तारण किया जाए। अन्यथा अधिवक्ता आन्दोलन के लिए मजबूर होंगे।
जिला टैक्स बार की बैठक आज देवा रोड स्थित पूर्वी प्रसाद माध्यमिक
विद्यालय में आयोजित हुई। अध्यक्ष एपी शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक
में सर्वसम्मति से अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन व विभाग से मांग करते हुए
कहा कि, समाधान सम्बन्धित व्यापारियों के पंजीकरण बिना कोई सूचना के
निरस्त न किए जाए। व्यापारियों के पंजीकरण के बाद डाक द्वारा उनके प्रमाण
पत्र भेजने का रजिस्टर देखने के लिए प्रत्येेक सेक्टर में रखा जाए। विभाग
ने स्टाफ की कमी को देखते हुए गत् 4-5 महीनों में कार्यालय पर कई
नियुक्तियां कर दी। जिस पर स्टाफ की कमी की समस्या समाप्त हो चुकी है।
ऐसे में जिला वाणिज्यकर विभाग में दैनिक वेतन पर कार्य कर रहे
कर्मचारियों पर पाबन्दी लगाई जाए। पंजीकरण सर्वे या अन्य सर्वे सरकारी
वाहन से ही किए जाए, ऐसे स्थानों पर दैनिक वेतन कर्मी को न ले जाकर
सरकारी कर्मियों को ही साथ ले जाया जाए। बैठक में टैक्स बार अध्यक्ष एपी
शर्मा, मनोज जैन, उपाध्यक्ष सीपी सिंह, कोषाध्यक्ष सुशील गुप्ता, कृष्ण
गोपाल, सतीश अग्निहोत्री, राहुल, वनराज सिंह आदि शामिल थे।
प्रज्ञा कान्वेंट स्कूल में मनाया गया 22वॉ वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार
सम्मान समारोह

