aajtaktimes

धूमधाम से मनायी गयी परशुराम की जयंती

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भाजपा नेता राम बाबू द्विवेदी ने ग्राम अमोली कला में
ब्राहमण उत्थान महासभा के तत्वाधान एंव सतीश शुक्ला व वैभव मिश्र के
संयोजन तथा माधव राज द्विवेदी के संचालन में आयोजित परशुराम जयन्ती
समारोह मंे कहा कि भगवान परशुराम के आदर्शांे तथा अन्याय के खिलाफ संघर्ष
करने और गरीबों की मदद करने की प्रेरणा लेकर ब्राहम्ण समाज के लोग समाज व
राष्ट्र को नयी दिशा व दशा देने का काम करे। उन्होने ने कहा कि ब्राहमण
समाज संगठित व संस्कार वान बनकर अन्य वर्गो के लोगो को साथ लेकर गरीबो की
मदद कर अपनी पुरानी गरिमा कों वापस लाने का काम करेें। तभी समाज व देश का
भला हो सकता है। उन्होने एक माह के अन्दर अमोली कला गंाव में भगवान
परशुराम के प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। इसके अलावा गौरीशंकर
मिश्रा, कमल बाजपेई, सुरेश शास्त्री त्रिपाठी, हरिशंकर शुक्ल, कपिल
पाण्डेय, केएन शुक्ला, सुरेन्द्र मिश्र, संजय अवस्थी, सौरभ मिश्र, भाजपा
पूर्व जिला अध्यक्ष शरद अवस्थी, सुनील तिवारी, प्रशान्त मिश्रा ने भगवान
परशुराम के व्यक्तित्व व आदर्शो का बखान करते हुये छुवा छूत दहेज प्रथा
जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर ब्राहमण समाज को संगठित आगे बढाने का
आवाहन किया। इस अवसर पर जगदम्बा शुक्ला अजय पाण्डेय,राजीव मिश्र,अम्बरीश
मिश्र,रविकान्त मिश्र,सहित भारी संख्या में ब्राहमण समाज के लोग मौजूद
थे।

Related

UP 8201389431509421885

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item