aajtaktimes

टेªन हादसे में वृद्धा समेत युवक की मौत

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अलग-अलग हुए टेªन हादसे में वृद्ध महिला समेत मानसिक विक्षिप्त
युवक की चपेट में आ जाने से दर्दनाक मौत हो गयी। स्थानीय लोगों की सूचना
पर पहुंची रेलवे पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के
लिये भेज दिया है।       प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सफदरगंज कस्बा निवासी
रामविलास की 65 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी अपने दामाद रामगोपाल के साथ
सुबह किसी काम से टेªन द्वारा लखनऊ जा रही थी। जिनका सफदरगंज स्टेशन से
कुछ ही दूर पहुंची थी कि टेªन से पैर फिसल जाने के कारण टेªन के नीचे आ
जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। हैदरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार थाना
लोनीकटरा के अन्तर्गत दहिला पोखरा मार्ग दहिला रेलवे क्रासिंग के निकट आज
सुबह एक युवक ने अज्ञात ट्रेन के समाने कूद कर अपनी जीवन लीला यही पर
समाप्त कर ली। प्राप्त घटनाक्रम सूत्रों के मुताबिक दहिला पोखरा पर
दहिला रेलवे क्रासिंग के निकट एक युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान
गवां दी। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। शाव का शिनाख्त इसी
थाने के दहिला गांव निवासी माधव प्रसाद के पुत्र अमित कुमार द्विवेदी
उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई। वही अमित कुमार के परिजनों का कहना है कि
अमित की लगभग 4-5 सालों से मानसिक हालत ठीक नही थी। आये दिन घर से लापता
रहता था। इधर उधर घूमा करता था। कई जगह इलाज कराने के बावजूद भी अमित
कुमार का मानसिक संतुलन सही नही हो सका। वहीं लोनी कटरा पुलिस ने
क्षतविक्षत शव को अपने कब्जे में लेकर पी0एम0 के लिए जिला मुख्यालय भेज
दिया है।

Related

UP 958217213868144788

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item