aajtaktimes

परदेश से कमाकर लौट रहे दम्पत्ति हुये ठगी के शिकार

जौनपुर। मध्य प्रदेश से कमाकर लौट रहे एक दम्पत्ति ठगी का शिकार हो गया जिसका कहना है कि ट्रैवल एजेंसी के कर्मियों ने उनके जेवर, नकदी व कीमती कपड़ों से भरे बैग की जगह पुराने कपड़ों से भरे दूसरा बैग थमा दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के पाण्डेयपुर गांव निवासी ओम प्रकाश पुत्र मानिक चन्द मध्य प्रदेश के राजनगर में रहकर कोइलरी में नौकरी करते हैं। बीते सोमवार को वे पत्नी सीता देवी के साथ घर आने के लिये राजनगर से वाराणसी आने वाली एक ट्रैवल एजेंसी के जरिये प्राइवेट बस पर सवार हुये। लगेज को बस के बाक्स में खलासी ने रखकर एक टोकन पकड़ा दिया। मंगलवार को तड़के साढ़े 4 बजे वे कैण्ट उतरे जहां टोकन खलासी को पकड़ाये तो वह उनके बैग जैसा कपड़ों से भरा बैग पकड़ा दिया। घर पहुंचने की जल्दबाजी में वे बैग चेक नहीं किये और आनन-फानन में सिकरारा आने के लिये दूसरे वाहन पर सवार हो गये। सिकरारा चौराहे पर सुबह 8 बजे उतरकर जब अपना बैग चेक किये तो माथा पकड़कर बैठ गये। उनकी पत्नी ने बताया कि उनके बैग में 6 थान सोने व चांदी के जेवर, 12 हजार नगद, 9 महंगी साड़ी सहित अन्य कपड़े थे।

Related

UP 8649062334233086501

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item