पुलिसकर्मियों ने व्यापारी को पीटा, साथियों ने किया घेराव
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_17.html
जौनपुर। साथी की पिटाई से आक्रोशित व्यापारियों ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी सहित थाने का घेराव कर दिया। इसको लेकर माहौल काफी गरम रहा लेकिन किसी तरह बाद में शांत हो गया। मालूम हो कि बदलापुर थाना क्षेत्र के निवासी व्यापारी गुड्डू निगम एक मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचे। उनके अनुसार यहां पुलिस वालों ने उनकी शिकायत न सुनते हुये शिकायती पत्र फाड़ दिया। इतना ही नहीं, पूछने पर पुलिस वालों ने जमकर पिटाई भी कर दिया। इसकी जानकारी होने पर स्थानीय बाजार के सभी लोग एकत्रित हो गये और उपजिलाधिकारी व थाने का घेराव करते हुये अपनी आक्रोश का प्रदर्शन किये। माहौल पूरी तरह से बिगड़ता चला गया लेकिन किसी तरह आक्रोशित व्यापारियों को कार्यवाही का आश्वासन देकर शांत कराया गया।

