शिखर फाउण्डेशन की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_58.html
जौनपुर। सामाजिक संस्था शिखर फाउण्डेशन की बैठक मंगलवार को संस्थाध्यक्ष शैलेश नाग के शाहगंज नगर के पुराना चौक स्थित आवास पर सम्पन्न हुई। इस मौके पर संगठन को और मजबूत बनाने पर बल दिया गया। इसके साथ ही गर्मी के मौसम में संक्रामक बीमारियों के रोकथाम हेतु नगर पालिका प्रशासन से दवा आदि का छिड़काव करने की मांग किया। इस अवसर पर नागेश्वर मोदनवाल, नौशाद अहमद, हरेन्द्र, नितिन अग्रहरि, शुभम मोदनवाल, विष्णु कांत अग्रहरि, गोल्डी अग्रहरि, चंचल, आशीष, प्रशांत, अजय यादव सहित अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

