aajtaktimes

नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्यों का हुआ जोरदार स्वागत

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जितना
विकास कार्य किया उतना आजादी के बाद किसी भी सरकार ने नहीं किया। इसलिये
2017 में भी प्रचन्ड बहुमत की सरकार बनेगी। सभी विपक्षी दल विकास काम के
आगे परासत हो जायेंगे। यह विचार समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव शासन
में ग्राम विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने सपा के जिलाध्यक्ष डा.
कुलदीप सिंह की अध्यक्षता वरिष्ठ सपा नेता धर्मेन्द्र यादव के संयोजन एवं
जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश मिश्रा के संचालन में देवा आडीटोरियम में
नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य राजेश यादव राजू के सम्मान में आयोजित
स्वागत समारोह में व्यक्त किये। श्री गोप ने कहा कि 102, 108 न0 की
एम्बुलेंस तथा किसान खेत के पानी सिचाई फ्री जैसी योजनाओं तथा गांव,
गरीब, किसान, छात्र, नवजवान, हिन्दू, शिख, इसाई, मुसलमान सब के जन कल्याण
की सोंच ही केवल अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के शिवा किसी में नही
हो सकती। कार्यक्रम में अपने अध्यक्षीय सम्बोधन के पार्टी जिलाध्यक्ष डा0
कुलदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार और पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के
नेतृत्व में जब से हमने पार्टी दायित्व सम्भाला है पार्टी संगठन के
पदाधिकारियों के साथ मिल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक
पहुंचाने के साइकिल यात्रा चौपाल व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम प्रयास
करता रहा हॅू भाई, धर्मेन्द्र यादव जमुवासी ने भी पार्टी को मजबूत करने
में पूरा सहयोग किया है और आज के इस स्वागत कार्यक्रम की शानदार सफलता के
लिये बहुत-बहुत साधन्यवाद एवं बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की
कामना करता हॅू। विधायक जैदपुर ने आवाहन किया। भारी उत्साह के पार्टी को
मजबूत बनाये रखें पूरे जिले में आप सब एकजुट होकर पुनः छः विधान सीटों को
जिता कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करें। सम्बोधन के
पहले स्वागत समारोह के आयोजक धर्मेन्द्र यादव जमुवासी, ओम चतुर्वेदी,
राजेश यादव, राकेश रस्तोगी,  विजय यादव, सुरेश रावत, जितेन्द्र मिश्रा,
संतबक्श, राजेन्द्र यादव, रामनाथ यादव, सुनील यादव, बाबूलाल रावत, उमेश
यादव, मुनेश्वर यादव प्रधान मित्तई आदि ने माल्यर्पण का जोरदार स्वागत
किया। आयोजक धर्मेन्द्र यादव ने मुख्य अतिथि अरविन्द सिंह गोप,
जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह, एमएलसी राजेश यादव, विधायक रामगोपाल रावत,
सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष धीरेन्द्र वर्मा, पूर्व विधायक राजरानी रावत को
मुकुट व पगड़ी भेंट किया। कार्यक्रम को सहकारी बैंक के प्रदेश उपाध्यक्ष
धीरेन्द्र वर्मा, पूर्व विधायक राजरानी रावत वर्मा, जिला उपाध्यक्ष
ज्ञानप्रकाश मिश्रा, नसीम कीर्ति, जिला सचिव ज्ञानसिंह यादव, रामसिंह
यादव, डा. प्रेम सिंह यादव, हिमांशु दीक्षित, प्रदीप यादव, साशवत जोशी
आदि ने विचार व्यक्त किये।

Related

UP 5259095730871969234

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item