aajtaktimes

सपा विधायक ने दी अग्नि पीड़ितों को चेक

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सपा ने हमेशा जनहित के काम किये हैं। इस पार्टी के नेताओं ने
कभी भी जाति पाति की राजनीति नही की है। उक्त बात हैदरगढ़ विधानसभा
क्षेत्र के विधायक राम मगन रावत ने ग्राम चकतारा में अग्नि पीड़ितो को चेक
वितरण के दौरान कही। श्री रावत ने कहा कि जब-जब प्रदेश में सपा सरकार आयी
उसी के कार्यकाल के दौरान पूरे प्रदेश में विकास कार्य हुए। आज प्रदेश के
मुख्यमंत्री की सोच के वजह से ही विकास कार्यों में बाराबंकी जनपद सहित
पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। श्री रावत ने कहा कि आगामी
विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनना तय है। श्री रावत ने ग्राम चकतारा
में छः अग्नि पीड़ितों को 3200 की चेक दी। वहीं ग्राम भेड़िया में तीन
अग्नि पीड़ितों और ग्राम मंशारा में चार अग्नि पीड़ितो को सरकारी सहायता
प्रदान की। चेक वितरण के दौरान नायाब तहसीलदार सुश्री प्रज्ञा सिंह,
ग्राम प्रधान सुशील जायसवाल, ग्राम प्रधान गुरु प्रसाद रावत और डब्बू
जायसवाल, राधेश्याम श्रीवास्तव आदि लोग शामिल थे।

Related

UP 451195278197594759

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item