टिकैत की पुण्यतिथि पर किसानों ने किया रक्तदान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_365.html
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन ने महात्मा महेन्द्र सिंह टिकैत की पांचवी
पुण्य तिथि पर जिला चिकित्सालय में 75 किसानों ने रक्तदान के लिये
पंजीकरण कराया। जिसमें 51 किसानों ने रक्तदान किया। इस मौके पर भाकियू के
राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मौजूद थे। उन्होने भी रक्तदान किया।
गौरतलब रहे कि महात्मा टिकैत की पांचवी पुण्यतिथि थी और उन्ही के नाम से
हो रहे रक्तदान के आठ साल पूरे हुए हैं। जिसमें अब तक सैकड़ो किसानों ने
रक्तदान कर चुके हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा
कि महात्मा टिकैत ने किसानों के लिये कई आन्दोलन किये थे। प्रान्तीय
महासचिव मुकेश सिंह ने कहा कि महात्मा टिकैत ने गांव गरीब खेत खलिहान में
खुशियाली लाने के लिये अपना पूरा जीवन लगा दिया। श्री सिंह ने कहा कि
भाकियू ने समाजिक कार्यक्रम रक्तदान, नेत्रदान, देहदान व कन्याओं का
विवाह कराकर उन्हे सच्ची श्रृद्धांजलि दी है। इस मौके पर लखनऊ से आये
हरिनाम वर्मा के अलावा दिनेश वर्मा, लायकराम यादव, रामानन्द, नरेश यादव,
कृष्णपाल सिंह, मो. हम्माद असलम, राधेलाल सहित सैकड़ो किसान मौजूद थे।