aajtaktimes

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों का हुआ सम्मान

बाराबंकी। जनपद मे उत्कृष्ट एवं प्रशंसनीय कार्य करने वाले अधिकारी एवं
कर्मचारियो को अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर
सम्मानित किया गया। इस मौके पर मो0 अनवर (वर्कशाप हैण्ड) द्वारा जनपद
रायबरेली मे 28 से 30 अप्रैल 2016 तक उत्तर प्रदेश पुलिस 19वीं
अर्न्तजनपदीय हाकी प्रतियोगिता मे बहतरीन प्रदर्शन करते हुए बाराबंकी
पुलिस टीम को जीत दिलाने मे प्रशंसनीय योगदान प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता मे लखनऊ जोन के अर्न्तगत 11 जनपद की टीमों ने भाग लिया।
सेमी-फाइनल मैच में जनपद बाराबंकी ने जनपद रायबरेली को 1-0 से पराजित
किया तथा फाइनल मैच लखनऊ एवं बाराबंकी की टीम के बीच हुआ।इस मैच में
बाराबंकी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे मैच में लखनऊ की टीम
पर दबाव बनाये रखा।बाराबंकी टीम की ओर से मो0अनवर ने सर्वश्रेष्ठ
प्रदर्शन करते हुए 02 गोल दागे।इस प्रकार जनपद बाराबंकी ने जनपद लखनऊ टीम
को 3-1 गोल से पराजित किया।जिसकी खेल के मैदान मे मौजूद जनसमूह द्वारा
भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। वहीं आरक्षी ना.पु. शैलेन्द्र सिह द्वारा जनपद
हरदोई पुलिस लाइन मे हुई अन्तरजनपदीय बालीबाल प्रतियोगिता मे बहतरीन
प्रदर्शन करते हुए बाराबंकी पुलिस टीम को जीत दिलाने मे प्रशंसनीय योगदान
प्रदान किया गया। इस मैच मे बाराबंकी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते
हुए पूरे मैच मे हरदोई की टीम पर दबाव बनाये रखा जनपद बाराबंकी पुलिस टीम
ने जनपद हरदोई पुलिस टीम को फाइनल मुकाबले मे 3-0 से पराजित कर जीत दर्ज
की। उक्त प्रतियोगिता मे आरक्षी शैलेन्द्र सिह ने टीम का कुशल नेतृत्व
करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कोतवाली देवा के हे.का.(प्रो0)मंसूद
असगर द्वारा माल निस्तारण के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के दौरान
मालखाना रजिस्टर से लम्बित मालो की सूची तैयार कर माल निस्तारण के अभियान
मे महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया गया। थाना मालखाना मे विगत कई वर्षो से
लम्बित पडे पुराने मालो के सम्बन्ध मे अथक परिश्रम करके काजलिस्ट से
मिलान कराकर व न्यायालय से परिणाम ज्ञात कर माल निस्तारण कराया गया।
जिससे कि कोतवाली देवा के मालखाना रजिस्टर की प्रविष्टिया पूर्ण हो सकी
एवं माल निस्तारण की स्थिति अभियान के दौरान सराहनीय पाई गयी। थाना
घुंघटेर के हे.का.मंगला प्रसाद सिह द्वारा माल निस्तारण के सम्बन्ध मे
चलाये जा रहे अभियान के दौरान मालखाना रजिस्टर से लम्बित मालो की सूची
तैयार कर माल निस्तारण के अभियान मे महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया गया।
इनके द्वारा थाना मालखाना मे विगत कई वर्षो से लम्बित पडे़ पुराने मालो
के सम्बन्ध मे अथक परिश्रम करके काजलिस्ट से मिलान कराकर व न्यायालय से
परिणाम ज्ञात कर माल निस्तारण कराया गया। जिससे कि थाना घुंघटेर के
मालखाना रजिस्टर की प्रविष्टिया पूर्ण हो सकी एवं माल निस्तारण की स्थिति
अभियान के दौरान सराहनीय पाई गयी। थाना दरियाबाद के हे.का. मोतीलाल सरोज
द्वारा माल निस्तारण के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के दौरान मालखाना
रजिस्टर से लम्बित मालो की सूची तैयार कर माल निस्तारण के अभियान मे
महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया गया। इनके द्वारा थाना मालखाना मे विगत कई
वर्षो से लम्बित पडे पुराने मालो के सम्बन्ध मे अथक परिश्रम करके
काजलिस्ट से मिलान कराकर व न्यायालय से परिणाम ज्ञात कर माल निस्तारण
कराया गया जिससे कि थाना दरियाबाद के मालखाना रजिस्टर की प्रविष्टिया
पूर्ण हो सकी एवं माल निस्तारण की स्थिति अभियान के दौरान सराहनीय पाई
गयी।

Related

UP 4292973465790000301

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item