aajtaktimes

सैकड़ो कांग्रेसियों ने थामा सपा का दामन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पूर्व केन्दीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के काग्रेंस छोड़कर सपा
में शामिल होने के साथ ही जिले में काग्रेंस के पदाधिकारियों व
कार्यकर्ताओं के काग्रेंस छोडने का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को
काग्रेंस पार्टी के जिला महासचिव वीरेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में
पदाधिकारियों सैकड़ो वरिष्ठ काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोडकर सपा
में आस्था व्यक्त की है। जिला काग्रेंस पार्टी के जिला महासचिव वीरेन्द्र
वर्मा ने कहा कि बेनी प्रसाद वर्मा सपा में शामिल होने के साथ जिले में
काग्रेंस का कोई नाम लेवा नही रह गया है। श्री वर्मा ने कहा कि सपा सरकार
जिले में बेहतर कार्य पहले ही कर रही थी लेकिन बेनी बाबू के सपा में
शामिल होने के बाद जिले में जनता का और बेहतर विकास तथा सम्मान होगा।
मन्नूलाल चौरसिया, धीरज दत्त वर्मा, दीपशंकर जायसवाल, उत्तम वर्मा,
चन्द्र प्रकाश राजवंशी, हंसराज वर्मा, उपेन्द्र सिंह, मो. मोनीस, फरान
अहमद, आशिफ अली, सेखावत, साहिद खान, मो. फैज, फाजकिदवाई, जावेद अहमद,
सुशील कुमार मिश्रा, सर्वेश पटेल, गुफरान अहमद, तालिब अंसारी, बराती
वर्मा, फैजी, बृजेन्द्र वर्मा, बृजगोपाल, मिथलेश, रंजीत कुमार, मो.
इमरान, बिलाल, सैफ बाबा, शरीफ राईन, भुल्लन वर्मा, अनिल वर्मा, भवानी,
शुशील, साहब शरण रावत, अतुल वर्मा, आदि लोगो उपस्थित रहे।

Related

UP 7994904582812931738

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item