सरगना पुलिस को चकमा देकर फरार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_771.html
रामनगर, बाराबंकी। रामनगर पुलिस ने बाइक लिफ्टर गिरोह के दो सदस्यों को
गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गयी। आधा दर्जन मोटर साइकिलें बरामद
करने में सफलता पाई। जबकि गिरोह का सरगना भागने में सफल रहा। जानकारी के
अनुसार, शनिवार की रात्रि करीब 8 बजे थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह अपने
सहयोगी उपनिरीक्षक रवि कुमार ंिसंह इरशाद अहमद आरक्षी विकास ंिसंह व शिव
जतन यादव के साथ रामनगर फतेहपुर मार्ग पर खलसापुर ग्राम के पास वाहन
चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान सुढ़ियामऊ की तरफ से दो मोटर साइकिल
सवार पुलिस के नजदीक आने पर पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर भागने का प्रयास
करने लगे। एक मोटर साइकिल पर पीछे बैठा व्यक्ति खेतों में होकर भाग गया।
दो मोटर साइकिल चालकों को घेर कर पकड़ लिया। पकड़े गये लोगों से पुलिस ने
जब मोटर साइकिलों के कागजात मांगे तो वह दिखा नहीं सके। कड़ाई से पूछताछ
करने पर एक व्यक्ति जिसके पास हीरो स्पेलेण्डर प्रो नं.-यूपी 32 ई
डब्ल्यू 8172 बरामद हुई अपना नाम व पता सलामू पुत्र बफाती निवासी सरदार
गंज थाना फतेहपुर व दूसरे व्यक्ति जिसके पास काले रंग की बजाज मोटर
साइकिल नं.-यूपी 77 डी/7923 बरामद हुई। अपना नाम पता निजामुद्दीन पुत्र
नन्हकू निवासी सरदारगंज बताया गया दोनों ने यह भी बताया कि यह मोटर
साइकिलें चोरी की हैं। भागने वाला व्यक्ति उमेश पुत्र पुत्तीलाल लोनिया
निवासी बिलासपुर थाना महमूदाबाद सीतापुर है जो लखनऊ से मोटर साइकिलें
चोरी कर उन्हें बेचने के लिए देता था। इसके एवज में प्रति मोटर साइकिल पर
एक हजार रूपये मिलता था। पकड़े गये सलामू की निशान देही पर पुलिस ने उसके
घर से दो मोटर साइकिलें पैशन प्रो नं. यूपी इबी 5719 व हीरो हाण्डा
नं.-यूपी 32 डी क्यू 5799 तथा निजामुद्दीन के घर से दो मोटर साइकिलें
बाक्सर नं.-यूपी 41 सी/5915 तथा हीरो स्पेलेण्डर प्रो नं.-यूपी 32 इ एन
1060 बरामद कर सभी अभियुक्तो के खिलाफ लिखकर जेल भेजा।

