aajtaktimes

रामनगर में भी सपाईयों ने मनाया जश्न

अजमी रिज़वी
 बाराबंकी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के सपा में
वापसी पर मुदित क्षेत्र के सपाइयों का बधाई देने व जश्न मनाने का सिलसिला
बदस्तूर जारी है। आज शनिवार को कस्बा रामनगर में सपा नेता विजय मौर्य के
आवास पर आयोजित एक समारोह में सभासद रामफेर मौर्य, आशीष मौर्य, सुशील
जयसवाल, शिव शंकर सैनी, सतीश मिश्र, गुड्डू, रंजीत यादव, अकील राइन,
अरविन्द यादव, कन्हैया मौर्य, बच्चू मौर्य, शिव कुमार मौर्य, फुरकान,
तुफैल राइन, कमालुद्दीन राइन, लुकमान राइन, तिलक राम मौर्या सहित कई
दर्जन कार्यकर्ताओं ने बेनी प्रसाद वर्मा की सपा में वापसी पर खुशियों का
इजहार करते हुए एक दूसरे को मुंह मीठा कराकर खुशियां जताई। सभी लोगों ने
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव व प्रदेश के मुखिया अखिलेश
यादव को बधाई देते हुए कहा श्री वर्मा की वापसी से प्रदेश में सपा का
व्यापक जनाधार बढ़ेगा तथा 2017 के चुनाव में पुनः सपा की सरकार बनेगी। इसी
क्रम में सपा नेता पूर्व सदस्य जिला पंचायत विनोद रावत प्रधान महादेवा
जान मो. भोकी नेता महेन्द्र रावत पूर्व प्रधान ललित वर्मा, पप्पू, संजय
वर्मा, गुड्डू वर्मा, शकील महाजन, मो. हारून, डा. गुरू वचन वर्मा ने भी
खुशियां जताते हुए कहा कि विकास पुरूष बेनी प्रसाद वर्मा की सपा में
वापसी से निश्चित ही सपा बहुत मजबूत होगी तथा कार्यकर्ताओं को सम्मान भी
मिलेगा।

Related

UP 4685140143638060533

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item