aajtaktimes

सुमित्रा लाज में हुआ राज्यसभा सदस्य का जोरदार स्वागत

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भाजपा, सपा महिला जागरूकता अभियान की सफलता में सबसे बड़ी बाधक
हैं। देश की पचास प्रतिशत आबादी को उपेक्षित करके देश और समाज की तरक्की
संभव नही हैं। कांग्रेस पार्टी ने संविधान का 73वां, 74वां संशोधन करके
पंचायतो में महिलाओं को आरक्षण का अधिकार देकर महिला जागरूकता के लिये
ऐतिहासिक कदम उठाया था और अब सत्ता में आने पर विधानसभा लोकसभा में
आरक्षण का हक महिलाओं को कांग्रेस पार्टी देकर सशक्त बनायेंगी। उक्त
उद्गार राज्यसभा सांसद डॉ. पीएल पुनिया ने आज स्थानीय सुमित्रा लॉज में
महिला जागरूकता अभियान के समापन के अवसर पर नगर महिला कांग्रेस कमेटी की
अध्यक्ष सना मुही द्वारा आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। जिसकी
अध्यक्षता महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मंजू दीक्षित तथा संचालन
कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष के.सी.श्रीवास्तव ने किया। स्वागतोपरान्त
संासद पुनिया ने नगर परिषद् नवाबगंज में एक सप्ताह तक विभिन्न वार्डों
में महिला जागरूकता अभियान चलाने के लिये नगर अध्यक्ष को मुबारकबाद देते
हुए कहा कि किसी प्रदेश या देश की तरक्की की कल्पना 50 प्रतिशत आबादी को
उपेक्षित करके नही सोची जा सकती। देश की तरक्की तभी संभव हैं, जब महिलाऐं
आगे बढ़कर पुरूषों के साथ संगठित होकर कार्य करें। नगर महिला कांग्रेस
द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान एक ऐसा अभियान हैं।  इस अभियान में
हमारी नगर इकाई ने वार्डों में युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर महिलाओं को
उनके अधिकार और कांग्रेस पार्टी की नीतियों को बताकर जागरूक किया। यह
अभियान समाप्त नही हो रहा हैं यह अभी पहले चरण का समापन हैं। यह अभियान
तब तक चलता रहेंगा जब तक एक-एक महिला को जागरूक नही कर दिया जायेंगा। हम
आपको विश्वास दिलाते हैं कि राहुल गांधी के मिशन 2017 में महिला कांग्रेस
बूथ स्तर पर निर्णायक भूमिका अदा करेंगी। महिला जागरूकता अभियान समापन
समारोह को मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, सरजू शर्मा, ज्ञानेश
शुक्ला, रामहरख रावत, मंजू दीक्षित, इरफान कुरैशी, इशरत फातिमा, रूखसाना
खातून ने सम्बोधित किया तथा पिकंी पाण्डेंय, प्रमिला रावत, आयशा, शबाना
सिद्दीकी, गीता देवी, गीता मिश्रा, आलिया खातून, रोशन जहां, सीता सिंह,
परवीन, नरगिस, संजू तिवारी, बब्ली, शोफिया, रेखा वर्मा, अनीता भारती सहित
सैकड़ो की संख्या में महिलाऐं मौजूद थीं।

Related

UP 2383739367765130359

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item