aajtaktimes

किसान जनजागरण का होगा स्वागत

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा 11 अप्रैल को गाजीपुर से चली
किसान जनजागरण यात्रा 17 मई को हैदरगढ़ पहुचेगी जहॉ पर उसका भव्य स्वागत
किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए किसान के राज्य समिति के सदस्य रणधीर
सिंह सुमन ने बताया कि जनपद की दोनो चीनी मिलों को सरकारी क्षेत्र में
पुनः स्थापित करने के लिए, किसानो को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य दिलाने
के लिए, जिला प्रशासन द्वारा खरीद केन्द्र को न खोलने के विरोध मे यह
जनजागरण यात्रा हैदरगढ़ से होते हुए बाराबंकी आयेगी और मंझपुरवा व शहर
सहित विभिन्न जगहो पर जनसभाए करने के बाद रात्रि विश्राम बाराबंकी मंे
करेगी। जनपद में इस जनजागरण यात्रा के आयोजन को प्रभावी बनाने के लिए बृज
मोहन वर्मा, रामनरेश वर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह, विनय सिंह, सत्येन्द्र
कुमार, उमेश चन्द्र वर्मा, डा0 कौसर हुसैन, नीरज वर्मा, अमर सिंह, गिरीश
चन्द्र, विनोद यादव, राम विलास वर्मा, विनोद यादव, दल सिंगार, वीरेन्द्र
कुमार, कर्मवीर सिंह, श्रवण कुमार, रमेश सिंह, अशोक कुमार मौर्या, राम
नरेश यादव, राजेश सिंह, महबूब अंसारी, आदि प्रमुख किसान नेतागण लगे हुए
है।

Related

UP 2687138577960572430

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item