पुनिया की टिप्पणी से सपाइयों में आक्रोश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_917.html
बाराबंकी। कांग्रेस नेता राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया द्वारा समाजवादी
पार्टी तथा बेनी प्रसाद वर्मा पर टिप्पणी से समाजवादी पार्टी परिवार में
आक्रोश व्याप्त है। आक्रोश के तहत आज सत्यप्रेमीनगर में एक बैठक आयोजित
हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सपा नेता डा. विकास यादव ने तीखी प्रकिया
व्यक्त की। उन्होने कहा कि विधान सभा चुनाव 2007 में जमानत खो चुके
पुनिया को बेनी बाबू का एहसान नही भूलना चाहिए। राजनीति का ककहरा उन्होने
बेनी प्रसाद वर्मा से पढ़ा, तभी 2009 में वे लोकसभा में दाखिला पा सके।
गोण्डा से एक-एक कार्यकर्ता को वे दिशा-निर्देश दे रहे थे। मतदान के तीन
दिन पूर्व बेनी बाबू बाराबंकी आ गये थे और पोलिंग बूथो की व्यवस्था अपने
लोगों को सौपकर पुनिया जी को जिताने का दायित्व सौपा था, कार्यकर्ता आज
भी इस बात के गवाह है। इस अवसर पर डा. रमेश यादव, राम प्रगट यादव, हरिलाल
यादव, शिव बरन यादव, विजय यादव, राज कुमार यादव, लल्लू प्रसाद यादव,
मलखान सिंह यादव, गंगा राम यादव, राम कैलाश यादव सहित तमाम लोग मौजूद थे।