'आखिर मायावती ने आजमगढ़ की घटना पर चुप्पी क्यों साध रखी है'
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_268.html
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती पर कटाक्ष करते हुए उनसे पूछा है कि उन्होंने आजमगढ़ की घटना पर चुप्पी क्यों साध रखी है। पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन ने यहां पत्रकारों से कहा कि आजमगढ़ में दलितों पर अन्याय हुआ है। मायावती दलितों की हितैषी होने का दावा करती हैं। यदि वह वास्तव मे दलितों की हितैषी हैं तो आजमगढ़ क्यों नहीं जा रही हैं।
भाजपा चाहती है कि बसपा अध्यक्ष आजमगढ़ की घटना पर अपनी चुप्पी तोडें और बयान दें। 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के पूर्वानुमान से उत्साहित भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि 2017 में उत्तर प्रदेश मे होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी जीत हासिल कर सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि असम की जनता ने भाजपा को भरपूर समर्थन दिया है। कमोवेश यही स्थिति अन्य 4 राज्यों में है। भाजपा के पक्ष में बयार चल रही है। उत्तर प्रदेश में इसका असर निश्चित तौर पर पडेगा। 5 राज्यों में हुए चुनाव के नतीजे आगामी 19 मई को आएंगे। हुसैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ध्यान केवल विज्ञापनों पर है। जनता को उसकी समस्याओं से जूझने के लिए छोड़ दिया गया है। कानून का राज खत्म हो गया है। अपराधी सक्रिय हैं। बिहार में भी कमोवेश यही हालात हैं।