aajtaktimes

खुली बैठक में एडीओ और ग्राम विकास अधिकारी की पिटाई

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना कोठी अन्तर्गत ग्राम पंचायत इनायतपुर में सस्ते
गल्ले दुकान की चयन को लेकर हुई खुली बैठक में बेईमानी का आरोप लगाकर
ग्रामीणो ने समाज कल्याण अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी को लातो घूसों
और डण्डो से जमकर पिटाई कर दी।  सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी तमाशा
देखते रहे। घायल अवस्था में थाने पहुंचे दोनो अधिकारियों ने थाने पर
शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण स्थित बनी हुई है।  जानकारी के अनुसार
थाना कोठी क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर में सस्ते गल्ले की दुकान कई महीनो
से खाली चल रही थी। उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ के आदेश पर आज सुबह प्राथमिक
विद्यालय के परिसर में दुकान के चयन को लेकर खुली बैठक बुलाई गई थी। करीब
11 बजे जब सिद्धौर ब्लाक में कार्यरत एडीओ समाज कल्याण विनोद यादव और
ग्राम विकास अधिकारी बृजेश कुमार जब वहां पहुंचे तो ग्राम प्रधान
इनायतपुर ज्ञानमती के अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। कोटा पाने की खातिर
गांव के ही निवासनी सरिता पत्नी सुन्दरलाल और राम प्रसाद पुत्र मिश्रीलाल
के मध्य सीधा मुकाबला था। दोनो पक्षो की तरफ से काफी संख्या में ग्रामीण
आए थे। इन अधिकारियों ने दोनो पक्षो की लाइन बनवाकर काउटिंग शुरू की।
जिसमें राम प्रसाद को 274 मत और सरिता को 250 मत मिले। 24 मतों से जीत
दिखाकरइन अधिकारियों ने राम प्रसाद को दुकान का प्रस्ताव बनाकर भेजने का
काम शुरू किया। इसी बीच सरिता और उनके घर के अन्य सदस्यों ने बेईमानी का
आरोप लगाकर हंगामा शुरू किया। हंगामें में जब इन अधिकारियों ने विरोध
किया तो ग्रामीणो ने ग्राम विकास अधिकारी बृजेश कुमार और एडीओ समाज
कल्याण को घेरकर लातों घूसो और डण्डों से पीटना शुरू कर दिया। दोनो
अधिकारी अपनी जान बचाकर भागने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणो ने
दौड़ा-दौड़कर दोनो को जमकर पीटा। सबसे मजेदार बात यह थी कि थाना कोठी के दो
पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे लेकिन पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव करने की
हिम्मत न जुटाई। काफी देर बाद घायल अवस्था में फटे कपड़ों के साथ दोनो
अधिकारी थाना कोठी पहुंचे और सारी बाते थानाध्यक्ष को बताई। एडीओ समाज
कल्याण विनोद यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल
शुरू कर दी है। घटना के बारे में थाना प्रभारी कोठी का कहना था कि घटना
का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियो को पकड़कर जेल भेजा
जाएगा। इस घटना के बाद से ग्राम इनायतपुर में तनावपूर्ण स्थित बनी हुई
है। अधिकांश ग्रामीणो का आरोप था कि इस घटना के पीछे ब्लाक के दोनो
अधिकारी खुद जिम्मेेदार है। यह लोग चुनाव करवाने नही राम प्रसाद के
एजेन्ट बनकर आए थे। ं

Related

UP 3859503334742343669

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item