दीनपनाह पर पड़ी सांसद की दीनी नजर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_984.html
बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अतिमहत्वपूर्ण योजनाओं में
सर्वोपरि प्रधानमंत्री सांसद आदर्श ग्राम योजना के द्वितीय चरण के लिए
सांसद प्रियंका सिंह रावत ने विधानसभा कुर्सी के ब्लाक निन्दूरा के अति
पिछड़े ग्राम दीनपनाह को वर्श 2016-17 हेतु आदर्श ग्राम चुना। वर्तमान में
ग्राम दीनपनाह की कुल आबादी 4,005 व अनु0जाति की जनसंख्या 1033 है। सांसद
मीडिया प्रभारी राजेश वर्मा ने सांसद आदर्श ग्राम चुने जाने की सूचना
देते हुए कहा कि सांसद द्वारा द्वितीय चरण के चयनित गांव विकास की किरण
से कोसो दूर है, विकासखण्ड निन्दूरा व आसपास के क्षेत्रों में पूर्वांचल
समाज के लोगो की संख्या बहुतायत में हैं, परन्तु पूर्वांचल समाज के गरीबी
और उपेक्षा का शिकार हुए है। सांसद ने पूर्वांचल समाज के लोगो को विकास
की मुख्य धारा में जोड़ने तथा दीनपनाह में पूर्वांचल समाज की संख्या
बहुतायत में होने के कारण प्राथमिकता के आधार पर सभी मानक पूर्ण करते हुए
सांसद आदर्श ग्राम योजना के लिए चयनित किया गया। सांसद ने कहा कि ग्राम
दीनपनाह के विकास हेतु सुखराजी पिछड़ा वर्ग की महिला प्रधान के साथ मिलकर
आदर्श ग्राम योजनाओं का संचालन कराया जाएगा।