भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज की निन्दा की गयी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_457.html
बाराबंकी। सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा सेवानिवृत्त डीजीपी बृजलाल
व आईजी राजेश राय को आजमगढ़ जाते समय अहमदपुर टोला प्लाजा के पास गिरफ्तार
किया गया था। जिसके विरोध में आज भाजपा नेता एवं नगर पालिका परिषद के
चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मोहल्ला सरावगी स्थित
आवास पर बैठक हुई। श्री श्रीवास्तव ने बैठक में कहा कि पुलिस द्वारा
भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बता पूर्वक लाठी चलाया। जिसमें कई कार्यकर्ता
जख्मी हुए। चेयरमैन ने आगे कहा कि दोषी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध मुकदमा
दर्ज किया जाय तथा उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाय। उन्होनें कहा पुतला
फंूकना प्रतीकात्मक विरोध दर्ज करने के भाव से पुलता फंूका जाता है। ऐसी
व्यवस्था लोकतंत्र में हर दल के नेता अपनाते हैं। पुतला फूंकना मात्र
विरोध दर्ज कराने के उद्देश्य से किया जाता है। यह अपराध की श्रेणी में
नही माना जाना चाहिए। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नगर मीडिया प्रभारी
देवेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘ज्ञान’’, राम प्रकाश श्रीवास्तव, विष्णु प्रभाकर
वर्मा, सभासद अवध रस्तोगी, दिवेश तिवारी, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, अजय
तिवारी, प्रेम रस्तोगी, सोनू यादव, सुरेन्द्र सिंह वर्मा, मनोज गुप्ता,
मोनी शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

