ज्ञानू ने मेधावियों को किया सम्मानित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_273.html
बाराबंकी। नगर के मोहल्ला सत्यप्रेमी नगर स्थित सिटी मान्टेसरी स्कूल का
परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण आज बुधवार को मुख्य अतिथि के रूप में
उपस्थित सभासद प्रतिनिधि एवं भाजपा नगर मीडिया प्राभारी देवेन्द्र प्रताप
सिंह ‘‘ज्ञानू’’ द्वारा किया गया। इस अवसर पर ज्ञानू ने कहा कि सी.एम.एस
स्कूल नगर का बहुत पुराना स्कूल है। इस स्कूल को स्व0 पी.पी जोशी ने
स्थापित किया था। इसी स्कूल के पढ़े कई लोग चिकित्सक, इंजीनियर एवं उच्च
ओहदों पर अपनी पहचान बनाई। प्रघानाचार्य अरूण शुक्ला ने विभिन्न क्लास
में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों के नाम घोषित किये।
इस मौके पर अनोखी शर्मा, आयुष यादव, अंकित रस्तोगी, खुशी गुप्ता, पुष्कर
भट्ट, आदर्श वर्मा, वैभव शर्मा, अश्विनि सोनी, शिवांश मिश्रा, प्रांजलि
वर्मा सहित कई मेधावियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में वैभव शर्मा
ने पूरे विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
समारोह को विद्यालय के मुख्य निरीक्षक एस.पी पाठक ने भी सम्बोधित किया।
समारोह में तमाम बच्चों के अलावा प्रधानाचार्य अरूण शुक्ला, उप
प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर शुक्ला, अध्यापक किरन शुक्ला, चन्द्रप्रकाश
गुप्ता, प्रत्यूषा वर्मा, पूजा गुप्ता, बरखा श्रीवास्तव, निशा मिश्रा,
दीक्षा, कु0 सरोज, लवकुश यादव, सहित अभिभावकगण उपस्थित रहे।

