दूरदर्शी विचारधारा के व्यक्ति है नरेन्द्र मोदी: प्रियंका
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_942.html
बाराबंकी। विधानसभा हैदरगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने पहुॅची
सांसद प्रियंका सिंह रावत का विभिन्न स्थानो पर फूल मालाओं से उत्साहित
कार्यकर्ताओं ने जयघोष के साथ भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के नारे
लगाते हुए सांसद का जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया गया। सांसद ने
कार्यकर्ताओं से मिलकर सबका कुशलक्षेप पूछते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान
करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। हैदरगढ़ गेस्ट हाउस में सांसद से अपनी
फरियाद लेकर पहुॅचे ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए सांसद ने कई
समस्याओं को तत्काल निस्तारित करते हुए अन्य को यथाशीघ्र निस्तारण कराये
जाने आश्वासन दिया। जनसमस्याऐं सुनने के उपरान्त सांसद ने सुबेहा में
आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए केन्द्र सरकार की
उपलब्धियों का बखान किया। ग्रामोदय से भारत उदय पर बोलते हुए उन्होने कहा
कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी विचारधारा के व्यक्ति है, वह जानते है कि
गांवों के विकास के बगैर देश का विकास सम्भव नही है, इसलिए उन्होने
ग्रामोदय से भारत उदय की नींव रखी, जिसके सफल कार्यांवयन से देश विकसित
राष्ट्र बन सकता है। टीकारामन मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुॅची सांसद
ने मंदिर में घण्टा बांधकर आर्शीवाद मांगा तथा भैरमरपुर में हो रही भागवत
कथा में बैठकर रामकथा का रसपान करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर
जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, सुन्दर लाल दीक्षित, सांसद प्रतिनिधि रमेश
चन्द्रा, राजेश वर्मा, परिपूर्णानन्द वर्मा, जिलापंचायत सदस्य सतीश
शर्मा, बाल कृष्ण मिश्र, पंकज दीक्षित, उमाशंकर मिश्र, संजय वर्मा, आलोक
तिवारी, स्कन्द तिवारी, ननकऊ साहू, बचान रावत, सतबीर सिंह, दुर्गेश
पाण्डे, विक्की पाण्डे, रंजीत महंत, सोनू सिंह, जनार्दन शुक्ल, लवकुश
पाण्डे, मण्डल अध्यक्ष रनबहादहुर राना, उत्तम वर्मा, कौशलेन्द्र कुमार
शुक्ल सहित सैकड़ो कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

