एसपी से न्याय की गुहार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_923.html
बाराबंकी। थाना रामनगर क्षेत्र के एक अधिवक्ता ने पुलिस अधीक्षक को पत्र
देकर परिवाहन विभाग को एक बस चालक व परिचालक के विरुद्ध कार्यवाही की
मांग की है। दिये गये पत्र में अधिवक्ता विजय प्रताप सिंह ने लिखा है कि
आज सुबह वह अवध डिपो की बस नम्बर यूपी 33 टी 4013 रामनगर से बाराबंकी की
यात्रा के लिये 27 रुपये का टिकट लेकर चढ़ा था। चालक परिचालकों ने उसे
फैजाबाद बाईपास के पास धोखे से उतारकर लखनऊ चले गये। उन्होने लिखा है कि
जब मैने परिचालक से इस बात का विरोध किया कि टिकट बाराबंकी का हैं मुझे
बाईपास पर क्यों उतारा। तो इन लोगों ने यह धमकी दी कि ज्यादा नेता गिरी
करोगे तो लूट के मुकदमें में फसा दूंगा। श्री सिंह ने पुलिस अधीक्षक को
पत्र देेकर दोनो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराकर कार्यवाही की मांग
की है। श्री सिंह के साथ में सिविल कोर्ट के वकील हृदय नारायण अवस्थी,
अनुराग शुक्ला, राहुल अवस्थी, सीपी सिंह, रमाशंकर चौधरी सहित कई अधिवक्ता
भी थे।

