aajtaktimes

शिवसेना प्रदेश प्रमुख को जिले में जोरदार स्वागत

बाराबंकी। शिवसेना प्रदेश प्रमुख अनिल सिंह का आयोध्या जाते समय बाराबंकी
बस स्टाप पटेल चौराहे पर जिला प्रमुख मनोज विद्रोही की अगुवाई में जोरदार
स्वागत किया गया। और फूल मालाओं से लादकर गगन भेदी नारेबाजी की गयीं। शिव
सेना प्रदेश प्रमुख अनिल सिंह शिव सेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के उत्तम
स्वास्थ्य की कामना के लिए अयोध्या हनुमान गढ़ी में 151 किलो लडडू चढाने व
राम मंदिर निर्माण पर संतो से चर्चा करने जा रहे थे उनके साथ बाराबंकी
जिले के पदाधिकारी भी अयोध्या गये। इस मौके पर शिव सेना प्रदेश महासचिव
सुरेश चन्द्र पाठक, जिला प्रमुख मनोज विद्रोही, शिव पाठक, पवन पाण्डेय,
उमा शंकर दूबे, फूल चन्द वर्मा, विकास चौरसिया, शेर बहादुर शेरा, बलराम
यादव, राजेश गौतम, मनोज मिश्रा, राजीव पाठक, आशुतोष परिहार, सुमित यादव
समेत सैकडों शिव सैनिक उपस्थित थे।

Related

UP 4708238256882715726

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item