aajtaktimes

संदिग्ध अवस्था में किशोरी लापता

बाराबंकी। थाना असन्द्रा अन्तर्गत बीती शाम शौंच के लिये गयी एक 17
वर्षीय किशोरी संदिग्ध अवस्था में लापता हो गयी। पीड़ित के पिता ने थाना
असन्द्रा में पड़ोस के गांव के एक युवक के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है।
पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, 17 मई की शाम को
थाना असन्द्रा क्षेत्र के ग्राम समधीकापुरवा की एक किशोरी शौंच के लिये
गांव के बाहर खेत में गयी थी। वहां से वह संदिग्ध अवस्था में लापता हो
गयी। काफी देर तक जब किशोरी घर वापस नही लौटी तो उसके परिजनों ने उसकी
तलाश शुरु की। जब कही उसका पता नही चला तो पीड़ित पिता ने थाना असन्द्रा
में आकर ग्राम जबरकापुरवा मजरे बबुरी गांव के रहने वाले एक युवक को नामजद
कर तहरीर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। घटना के बारे में
असन्द्रा पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। जांच की
जा रही है।

Related

UP 238720187889530013

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item