aajtaktimes

गैंगरेप के आरोपियों पर मेहरबान असन्द्रा पुलिस

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना असन्द्रा अन्तर्गत नाबालिग बालिका से गैंग रेप करने वाले
प्रमुख आरोपी को तो पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। लेकिन उनके
सहयोगियों पर थाना प्रभारी पूरी तरह से मेहरबान हो गये है। पीड़िता के
परिजनों ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगायी है।
जानकारी के अनुसार थाना असन्द्रा क्षेत्र के एक गांव की निवासिनी 15
वर्षीय बालिका 14 मई की शाम को शौंच के लिये गयी थी। वहीं पर पहले से घात
लगाये बैठे। ग्राम रानी का बगिया मजरे बबुरी गांव निवासी राजकुमार यादव
और उनके दो सहयोगियों ने जबरदस्ती बालिका का अपहरण कर ले गये और एक जंगल
में ले जाकर इन लोगों ने उसके साथ दुराचार किया। दूसरे दिन जब पीड़ित
बालिका के पिता ने थाना असन्द्रा में तहरीर दी तो सक्रिय हुई पुलिस ने
नामजद आरोपी राजकुमार को पकड़ लिया और बाद में उसकी निशादेही पर बालिका को
भी बरामद कर लिया। थाना प्रभारी ने बालिका के पिता के तहरीर पर मुकदमा
दर्ज करके राजकुमार को जेल भेज दिया। उसके बाद से इस मामले में नामजद दो
अन्य आरोपियों को पुलिस ने पकड़ने का कोई प्रयास नही किया। दोनो आरोपी
खुलेआम गांव में घूम रहे हैं और अपने सहयोगी के माध्यम से पीड़िता बालिका
व उसके पिता को धमकी दिलवा रहे हैं। इस सम्बन्ध में जब थाना प्रभारी
असन्द्रा से जानकारी की गयी तो उनका कहना था कि घटना का नामजद मुख्य
आरोपी जेल में है। जांच की जा रही है उसके बाद ही अगर अन्य आरोपियों का
नाम आता है तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जायेगी। चर्चा यह है कि थाना
प्रभारी दोनो आरोपी को बचाने की खातिर अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे
हैं।

Related

UP 7557865134578555800

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item