शिक्षा के क्षेत्र में नही हैं प्रतिभाओं की कमी: पुनिया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_512.html
बाराबंकी। शिक्षा एक ऐसा सशक्त हथियार हैं जिससे कोई भी मुकाम हासिल किया
जा सकता हैं। जागरूक विद्यालय के जागरूक शिक्षको की मेहनत ने यह साबित
कर दिया हैं कि शिक्षा के क्षेत्र में जनपद में प्रतिभाओं की कमी नही
हैं। उक्त उद्गार राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन/राज्यसभा
सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया ने नगर पंचायत रामनगर के प्रशान्त कन्या इण्टर
कालेज में माध्यमिक शिक्षा परिषद् की परीक्षा में हाईस्कूल व इण्टर की
परीक्षा में ससम्मान उतीर्ण छात्राओं को सम्मानित करने के पश्चात्
विद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह में व्यक्त किये। जिसका संचालन आलोक
शुक्ला ने किया। सांसद पुनिया ने हाईस्कूल परीक्षा में ससम्मान प्राप्त
121 छात्राओं तथा इण्टरमीडिएट परीक्षा की विज्ञान वर्ग की ससम्मान पास 43
छात्राओं तथा कला वर्ग की 7 छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित
किया। प्रशान्त कन्या इण्टर कालेज में आयोजित समारोह में में श्री पुनिया
ने कहा कि इस कन्या इण्टर कालेज की छात्राओं ने सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश
सहित जनपद में रामनगर की एक अलग पहचान बनायी हैं। प्रतिभा सम्मान समारोह
में मुख्य रूप से तृप्ती गौतम, काव्या मौया, मानसी मौर्या, मीनाक्षी
त्रिपाठी, स्वाती तिवारी, दीक्षा शुक्ला, अनुष्का मौर्या, शिखा सिंह,
मंताशा खान, मारिया बानो, सोनाली वर्मा, सुधा कुमारी, सृष्टि पासवान,
सूफिया बानो, रोली शर्मा, अक्षिता शुक्ला, सृष्टि शुक्ला, तनु सिंह,
प्रियंका सिंह, प्रिया मिश्र, शिवानी उपाध्याय, पूर्णिमा गुप्ता आदि को
सम्मानित किया।
