, हाफिजे कुरान को सनद देकर एजाज़ से नवाजा गया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_355.html
बाराबंकी। मदरसा दारूल उलूम आरफिया की जानिब से एक अजीमोशान गौसे
आजम कांफ्रेस व जलसा दस्तार बन्दी का आयोजन किया गया। इस मौके पर 10
हाफिजे कुरान और 6 आलिम के छात्रो को दस्तार बॉध कर व सनद देकर एजाज से
नवाजा़ गया। मदरसा दारूल उलूम आरफिया के मोहल्ला अहिरान स्थित नये भवन
में आयोजित दस्तर बन्दी के मौके पर मो0 आसिम जी़शान वारिस, मो0 फैज़ान,
मो0 शारूख, मो0 आक़िब, मो0 फैज़ान, मो0 अलीम, मो0 आरिफ, मो0 सुफियान, मो0
शादाब को हाफिजे कुरान व सै0 इन्तिज़ार हुसैन, शमशुददीन नज़र मोहम्मद, मो0
सुहेल अलाउददीन, मो0 अलीम को आलिम बनने पर मौलाना सखावत हुसैन मुरादाबादी
द्वारा छस्तार बॉधी गयी। मेहमाने खुसुसी मदरसे के प्रबंधक व नगर पंचायत
जैदपुर चेयरमैन रियाज अहमद द्वारा सभी छात्रो को सर्टिफिकेट दिया गया।
जलसे को खिताब करते हुए मौलाना तहसीन रज़ा ने कहा कि खुशनसीब है वो
वालिदेन जिन्होंने अपने बच्चो को हाफिजे कुरान व आलिमे दीन बनाया। अल्लाह
पाक बरोजे महषर उनके सिरो पर ताज़ रखेगा जिसकी रौशनी देखकर लोग दूर से ही
पहचान जायेगे कि ये कौन लोग है अल्लाह पाक उनके जरिये उन्हें जन्नत नसीब
फरमायेगा। हजरत मुफती सखावत हुसैन ने जलसे को खिताब फरमाते हुए कहा कि
इल्म हासिल करो चाहे तुम्हें चीन का सफर ही क्यो न करना पड़े इल्मेदीन
हासिल करना हर मर्द औरत पर फर्ज है। जलसे की सदारत मौलाना मो0 असलम
प्रिंसपल मदरसा दारूल उलूम आरफिया एवं निज़ामत कारी सफीउल्ला ने की। इस
मौके पर मौलाना अख्तर हुसैन, मौलाना साबिरूल कादरी, मौलाना मो0 सफीक
मुफती, मो. कलीम मुफती, सै0 अहसन रज़ा, मौलाना अब्दुल हमीद, मौलाना मो0
अलीमुददीन कारी, गुफरान अहमद, मास्टर हाजी मो0 इसराईल, मो0 तारीक, मो0
रमजान, मो0 कलाम, मो0 जाकिर, मो0 हसीब, मो0 नसीम, मो0 अकरम, मो0 शबीब
सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे।

