सात दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर शुरू
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_120.html
बाराबंकी। चिनहट-सतरिख मार्ग स्थित रेठ नदी पुल के समीप बक्की
बाबा समाधि स्थल मैदान में बुधवार से सात दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण
शिविर का शुभारम्भ हुआ। शिविर का आयोजन राजीव मेमोरियल आदर्श विद्यालय,
सतरिख के प्रबन्धक धर्मेन्द्र शुक्ला ने किया। योग प्रशिक्षण शिविर में
जीवन को सरल एवं निरोगी बनाने के गुर बताये गये। साथ ही सात दिवसीय
प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन प्रशिक्षणार्थियों को समाज से सरोकार रखने
वाली शपथ भी दिलायी जा रही है। योग प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन आज योग
प्रशिक्षक आई.पी. वर्मा ने प्रशिणार्थियों को मण्डूकासन, पद्मासन,
प्राणायाम, अनुलोम-विलोम सहित कई आसनों का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर
श्री वर्मा ने कहा कि योग करने से हमारी काया निरोगी रहती है। प्राणायाम
हमारे जीवन का आधार होता है। स्वाश तंत्र को निरोग रखने के लिए प्राणायाम
अति महत्वपूर्ण हैै। मण्डूकासन की उपयोगिता का बखान करते हुए श्री वर्मा
ने बताया कि उच्च रक्तचाप एवं निम्न रक्तचाप को बराबर रखने के लिए
मण्डूकासन योग का प्रमुख आसन है। शिविर आयोजक धर्मेन्द्र शुक्ला ने कहा
कि योग करने से तन एवं मन दोनों निरोगी रहते हैं। सूर्य नमस्कार करने से
हमारे शरीर के सभी तंत्र सुचारू रूप से कार्य करने लगते हैं।
अनुलोम-विलोम से हमारा मस्तिष्क शुद्ध वायु को ग्रहण करता है। जिससे
हमारी बौद्धिक क्षमता में खासी बढ़ोत्तरी होती है। योग प्रशिक्षण शिविर के
अंत में शिविर आयोजक द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को एक शपथ दिलायी गयी।
जिसमें प्रशिक्षुओं ने कम से कम दो पौधे लगाने का संकल्प लिया। जिससे
हमारा वातावरण एवं जलवायु शुद्ध हो और हमें शुद्ध आक्सीजन प्राप्त हो।
योग प्रशिक्षण शिविर में प्रमुख रूप से सबसे कम आयु का योग प्रशिक्षु
अंकुर पाण्डेय, एडवोकेट आर.के.पाण्डेय, गुड्डू खान, दुर्गेश पाण्डेय,
श्याम किशोर पाण्डेय उर्फ श्याम बाबा, आर.डी. पाण्डेय, गगन तिवारी, अनुज
यादव, पूर्व ग्राम प्रधान बीजेमऊ अतुल दुबे, सुमंगल दीप त्रिवेदी, श्याम
प्रकाश त्रिवेदी, अंकित सहित कई लोग उपस्थित रहे।
