रिपोर्ट दर्ज कराने गई नाबालिक गैंगरेप पीड़िता को पुलिस ने थाने से भगाया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_284.html
चंदौली(संतोष जायसवाल): यू.पी. के चंदौली में ईंट भट्टे पर काम करने वाली नाबालिग से गैंग रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही शंकर यादव व उसके साले पर गैंग रेप का आरोप लगाया है। घटना के बाद सुबह 5 बजे पीड़िता न्याय की गुहार लेकर अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची थी लेकिन पुलिस कर्मियों ने थाने से पीड़िता को भगा दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गैंग रेप धानापुर थाने में 2 लोगों के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज किया गया और दोनों आरोपियों को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों का आरोप है कि थाने में ही आरोपियों के रिश्तेदारों ने रूपए लेकर मामला रफा-दफा करने का दबाव भी बनाया था।
दरअसल चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र में स्थित एक ईंट भठ्ठे पर पथाई का काम करने वाली एक किशोरी को दो युवकों ने बीती रात दुराचार किया। पीड़ित 16 वर्षीय किशोरी अपने परिजनों के संग ईट-भठ्ठे पर रहकर ईट पथाई का कार्य करती है। वह 29/30 की रात परिजनों संग सोई हुई थी की इसी दौरान धानापुर थाना क्षेत्र के पगही गांव निवासी 2 व्यक्ति जो रिश्ते में साले-बहनोई है। आरोपी युवती से दुष्कर्म के बाद मौके से फरार हो गए। पीड़िता जब सुबह अपने माता पिता के साथ न्याय के लिए थाने आई तो पुलिस कर्मियों ने उसे थाने से भगा दिया। फिर जब पीड़िता के साथ उसके परिजन ईट-भट्टा मालिक के साथ थाने पहुंचे तब कहीं जाकर सुनवाई हुई और पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि थाने में ही अरोपियों के एक रिश्तेदार वकील ने हम लोगों को रुपए लेकर मामला रफा-दफा करने का दबाव भी बनाया है। मामल की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक भी धानापुर थाने पहुंचे और पीड़िता और उसके परिजनों से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ धारा 376 डी एवं 1/4 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है।