aajtaktimes

पत्नी से पीड़ित पति ने एसपी से लगायी गुहार


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना असन्द्रान्तर्गत बुधवार को एक युवक ने थाने में शिकायती
पत्र देकर अपनी ही पत्नी से खुद की जान का खतरा बताते हुए जान माल की
सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामला थाना क्षेत्र के अद्दापुर मजरे
भवनियापुर का है। यहां के निवासी विक्रम पुत्र छोटेलाल गौतम ने पुलिस को
एक शिकायती पत्र देकर अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस
को दिए अपने शिकायती पत्र में उसने लिखा है कि उसकी पत्नी की हरकतें सही
नही है। आए दिन हफ्तो तक घर से गायब रहती है। विरोध करने पर महिला व उसके
साथी जान से मारने की धमकी देते है। पीड़ित का आरोप है कि गांव का ही दीपू
पुत्र सत्य नरायन उसकी पत्नी को गुमराह करके अवैध कार्य करवा रहा है।
शिकायत पर पुलिसकर्मी दीपू को पकड़ तो लाए लेकिन एक मोटी रकम लेकर उसे
छोंड़ दिया। पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी पिछले 15 दिनो से गायब है।
दीपू को सारी जानकारी है लेकिन पुलिस ने उसे पकड़कर छोंड़ दिया।

Related

UP 7822132552531125142

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item