महादेवा मंदिर पर पेयजल का संकट
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_351.html
रामनगर बाराबंकी। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्रीलोधेश्वर महादेवा के प्रांगण
में लगे हुए नल खराब होने के कारण शिव भक्तों को परेशानी हो रही है।
नित्य यहॉ पर हजारों श्रद्धालूओं का आना जाना लगा रहता है। पेयजल हेतु
लगी पानी की टंकी व नल खराब रहते है। जिम्मेदार सक्षम अधिकारी इस ओर
ध्यान नही देते है। शिव जी का जलाभिषेक करने के लिए हर सोमवार को काफी
संख्या में शिव भक्तगण आते है। पानी के लिए हाहाकार मचा रहता है। ज्ञात
हो कि उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध स्थान लोधेस्वर महादेवा में सोमवार के
साथ साथ सावन कजरीतीज, महाशिवरात्रि, अधिमास जैसे अनेक महान पर्व होते
हैं। जिसमें दूर दराज से लाखों की संख्या में शिव भक्तगण यहॉ पर आकर
अवघढ़दानी भगवान शिव जी की पूजा अर्चना कर मनवांछित फल प्राप्त करते है।
यहॉ का अभरन सरोवर सूख गया है और गन्दगी से पटा पड़ा हुआ है। जब इस सरोवर
में जल था तब भक्तगण इसी में स्नान करने के बाद भगवान शिव जी का जलाभिषेक
करते थे। लेकिन सरोवर में जल न होने के कारण यहॉ पर नल ही एक मात्र सहारा
बचा वह भी खराब पड़े हुए है। जिससे भक्तों को स्नान व जलाभिषेक के लिए जल
का संकट बना हुआ है। बताते चले कि लोधेश्वर धाम महादेवा में पेय जल आदि
के लिए प्रतिवर्ष लाखों रूपय बहाये जाते है। फिर भी यहॉ की व्यवस्था में
कोई सुधार नही हो पा रहा है। जब यह हाल धर्म की नगरी का है तो अन्य
क्षेत्र की क्या दसा होगी?

